नक्सल ऑपरेशन के दौरान, IED ब्लास्ट में DRG का जवान घायल
हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया

बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सबसे बड़े ऑपरेशन के 5वें दिन बीजापुर के गलगम जंगल में DRG का एक जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गया। नक्सलियों ने जंगल में IED बम प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आकर जवान के पैरों में गंभीर चोट आई है।
उसे CRPF कैंप में प्राथमिक इलाज के बाद हेलीकॉप्टर से बीजापुर अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह मुठभेड़ उसूर थाना क्षेत्र के कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में चल रही है, जहां पिछले 5 दिनों से 10 से 12 हजार जवान करीब 1500 नक्सलियों को घेरे हुए हैं। अब तक मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। सेना की ओर से 2 हेलीकॉप्टर से बमबारी भी की जा रही है और जवान नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। आज भी दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।





