दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन शुरू, 19 अप्रैल से 11 फेरे चलेगी

रायपुर। ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा देने के लिए दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल 19 अप्रैल से 28 जून तक हर रविवार 11 फेरे के लिए चलेगी, जबकि 08744 हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल 20 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार 11 फेरे के लिए संचालित होगी।
समय सारिणी
08743 दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल दुर्ग से रविवार को सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर (11:36), भाटापारा (12:28), उसलापुर (13:45), पेंड्रारोड (15:13), अनूपपुर (15:53), शहडोल (16:35), उमरिया (17:33) होते हुए अगले दिन 11:25 बजे हजरत निजामुद्दीन और शाम 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
08744 हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल हरिद्वार से सोमवार शाम 6:55 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके बाद उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, उसलापुर, भाटापारा और रायपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 3 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
कोच और ठहराव
इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 4 जनरल, 10 स्लीपर और 2 एसी-3 कोच सहित कुल 18 आईसीएफ कोच रहेंगे।
ट्रेन रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां, निजामुद्दीन, मेरठ नगर और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।





