दुर्ग: मवेशी तस्करी का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

दुर्ग। जिले के पाटन थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी संजय गिरी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस फुंडे के एक फॉर्म हाउस में रेड मारकर कार्रवाई की थी। उस प्रकरण में धारा 4,6,10 छ.ग. कृषिक परिरक्षण अधिनियम धारा 11 (घ) पशु कुरता अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया था विवेचना के दौरान 3 अभियुक्त को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। एसडीओपी पाटन आशीष बंछोर ने बताया कि ग्राम फुण्डा फार्म हाउस में व वाहन में मवेशियों को कत्ल खाने ले जाने की तैयारी की गई थी। जिसमें कार्यवाही की गई थी जिसमें 03 अभियुक्त गिरफतार किये गये थे, जिसमें अग्रिम कार्यवाही करते हुए मुख्य फरार अभियुक्त संजय गिरी गोस्वामी को गिरफतार किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button