दुर्ग: ऑपरेशन तलाश के ज़रिए 541 गुमशुदा लोग परिवार से मिले, पुलिस ने लौटाई खुशियाँ

दुर्ग: जिले में पुलिस ने एक बड़ा और सराहनीय काम किया है। “ऑपरेशन तलाश” नाम से चलाए गए एक महीने के अभियान में जिले से लापता हुए 541 लोगों को सकुशल खोजकर उनके परिवार से मिलाया गया है।

यह अभियान 1 जून से 30 जून 2025 तक चला। एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी थानों में गुम इंसानों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर इन लोगों को ढूंढा और सुरक्षित घर पहुंचाया।

सबसे ज्यादा गुमशुदा लोग थाना जामुल से मिले, जहां 80 से ज्यादा लोगों को वापस लाया गया। थाना कोतवाली से 47 और थाना सुपेला से 35 से ज्यादा लोगों को बरामद किया गया।

दुर्ग पुलिस का यह प्रयास कई परिवारों के लिए राहत और खुशी लेकर आया है। इस अभियान ने साबित कर दिया कि अगर कोशिश सच्ची हो तो कोई भी अपने अपनों से दूर नहीं रह सकता।

पुलिस की इस मेहनत और मानवता भरे कदम की चारों ओर सराहना हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button