नशे में बेटे ने पिता की तवे से पीटकर हत्या, इलाज के दौरान हुई मौत

अनूपपुर जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने नशे की हालत में अपने ही पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोतमा क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय कृति प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 15 मार्च की रात वह घर में सो रहे थे, तभी उनका पुत्र सुशील शर्मा नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने रोटी बनाने वाले लोहे के तवे से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन और आसपास के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया, जहां कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। पिता की मौत के बाद अब मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई