Murder in Bilaspur: शराबी पति ने मामूली विवाद में पत्नी को उतारा मौत के घाट

Murder in Bilaspur: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बड़े बिनौरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शराबी पति ने मामूली विवाद में अपनी ही पत्नी की लोहे की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब आरोपी जितेंद्र ने अपने बेटे को डांटने पर पत्नी से विवाद किया और देखते ही देखते उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।





