केले की आड़ में छिपाकर ले जा रहे थे नशा, पाचं लाख रुपये से अधिक की अफीम जब्त

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से केले की आड़ में परिवहन की जा रही लगभग 2 किलो से अधिक की अफीम जब्त की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण भी दर्ज किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक ट्रक जो सुसनेर से आगर की तरफ आ रहा है,उसमें अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम का परिवहन किया जा रहा है, जिसे रोककर तलाशी लेने पर उक्त वाहन में से पुलिस ने 2 किलो से अधिक अफीम के साथ साथ ट्रक और उसमे रखे कच्चे केले जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक क्रमांक MP 09 HH 0696 जो सुसनेर से आगर होते हुए कहीं बाहर जा रहा है, उसमें अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम ले जाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने तुरंत आगर सुसनेर मार्ग पर महुडिया जोड़ यहां पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोका, जिसमें सवार वाहन चालक से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम गोविंद पिता शिवलाल यादव (40) निवासी ग्राम बापचा का होना बताया, जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उसके वाहन की तलाशी ली गई तो ड्राइवर सीट के पीछे बनी लोहे के कैबिन में सफेद लाल रंग के कपड़े में कुल 2.81 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की गई। जिसकी कीमत 5 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है। वही, पुलिस द्वारा मामले में ट्रक को भी जब्त किया गयाजिसकी कीमत 10 हजार है। आरोपी के खिलाफ़ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button