ड्रग्स सिंडिकेट की सदस्य नव्या के उद्योगपति, अधिकारी और राजनीतिज्ञों से संबंध, पूछताछ में जुटे अफसर

रायपुर। रायपुर की नव्या मलिक, जिसे मुंबई में पकड़ा गया, से पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। इंटीरियर डिजाइनिंग का कारोबार करने वाली नव्या का संबंध बड़े उद्योगपति, अधिकारी और राजनीति से जुड़े लोगों से है। वह संभ्रांत परिवारों के युवाओं के साथ नाइट पार्टी करती और दिल्ली, पंजाब व हरियाणा से मांग पर ड्रग्स मंगाकर सप्लाई करती थी। पुलिस को उसके मोबाइल से कई जानकारियां मिली हैं, जिनकी जांच साइबर लैब में चल रही है।

नव्या हर साल विदेश यात्रा भी करती थी और दुबई, बैंकॉक, सिंगापुर सहित कई देशों में घूम चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खाते में 10 से 25 लाख रुपए तक के ट्रांजेक्शन हुए हैं, जो बड़े कारोबारी परिवारों से जुड़े युवकों ने किए। पुलिस को संदेह है कि उसका इस्तेमाल हनी ट्रैप के लिए भी किया गया है, हालांकि उसने इसे नकार दिया।

पुलिस ने अब तक ड्रग्स तस्करी के चार बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। मोबाइल जांच में 450 से अधिक नंबर और खातों की जानकारी मिली, जिनमें 90 फीसदी संभ्रांत घरों के युवक-युवतियां शामिल हैं। इसके बावजूद राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई धीमी है।

पुलिस को नव्या का वीआईपी रोड के लगभग हर होटल, क्लब और पब से संपर्क मिला है। वहीं, दिल्ली के नाइजीरियन गिरोह से भी कनेक्शन की पुष्टि हुई है। रायपुर की कई यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी उसकी सप्लाई चेन होने की आशंका है। पुलिस अब इन सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई