ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक को पुलिस ने लिया रिमांड पर, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

रायपुर। रायपुर की कुख्यात ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक को पुलिस ने 4 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है।

शुरुआती जांच में नव्या ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से अपने करीबी संबंधों को स्वीकार किया है। उसने बताया कि शोएब के घर का इंटीरियर डिजाइन करते समय दोनों की दोस्ती हुई और कई बार साथ में पार्टी भी की। नव्या ने कई देशों जैसे दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव की यात्राएं करने की बात कबूल की है। पुलिस उसकी विदेश यात्राओं और वहां हुई गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस को नव्या का एक मोबाइल फोन मिला है, जबकि दूसरा अब तक बरामद नहीं हुआ है। वहीं उसके करीबी दोस्त अयान परवेज को भी गिरफ्तार किया गया है। अयान और नव्या मिलकर ड्रग्स तस्करी करते थे। अयान के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें तीन वीडियो नव्या के बताए जा रहे हैं। पुलिस शक कर रही है कि अयान ने इन वीडियोज के जरिए नव्या को ब्लैकमेल किया होगा, क्योंकि उसके खाते में बड़ी रकम का लेन-देन सामने आया है।

नव्या के पहले से गिरफ्तार दुर्ग, भिलाई और रायपुर की युवतियों से भी कनेक्शन मिले हैं। इनमें एक राजनीतिक दल की युवा नेत्री का नाम भी सामने आया है। पुलिस को संदेह है कि नव्या के तार कई बड़े लोगों से जुड़े हैं। इसलिए उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। पूछताछ के दौरान मुंबई से पकड़े गए कारोबारी पीके अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े कई बड़े चेहरों का पर्दाफाश होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई