नशेड़ी सरफिरा के सामने जो आया उसे हथोड़े से मरता गया, हत्यारा डोमेन्द्र उर्फ डब्बू गिरफ्तार

रायपुर। हत्या और जानलेवा हमला करने वाला आरोपी डोगेन्द्र पटेल उर्फ डब्बू गिरफ्तार हुआ है। शंकर वर्मा ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कोरासी वार्ड नंबर 20 खरोरा जिला रायपुर में रहता है।06.12.2024 को 16.00 बजे से 17.00 बजे के मध्य ग्राम कोरासी निवासी डोगेन्द्र उर्फ डब्बू पंचायत भवन के पास मनोज कुमार बंजारे को अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखें लोहे के घन से उसके पैर में मारकर चोट पहुंचाया तथा मोटर सायकल को तोड़फोड़ किया। उसके बाद गांव के लोगों को भी अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए सोसायटी चौक से बगधरा तालाब के बीच गांव का जो भी व्यक्ति मिला उसे लोहे के घन से मारकर चोट पहुंचाया जिसमें गांव के मिलेन पटेल, रामूलाल वर्मा, चोवाराम साहू, बिरेन्द्र पटेल, श्रीमती सरस्तवी ध्रुव, नीलकंठ साहू, श्रीमती किरती साहू एवं प्रार्थी के पिताजी फागूराम वर्मा को चोट लगी। सभी आहतों को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, किरती साहू के सिर में गहरी चोट आने व खून निकलने से ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 840/24 धारा 296, 115(2), 351(2), 103(1) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में मृतक के परिवारजनों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी डोगेन्द्र पटेल उर्फ डब्बू को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी डोगेन्द्र पटेल उर्फ डब्बू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना मंे प्रयुक्त लोहे का घन को जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button