ट्रेलरों की टक्कर से लगी आग में चालक की मौत, दो गंभीर घायल

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटगढ़ गांव में सड़क हादसे के बाद कोयला से भरे तीन ट्रेलरों में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में एक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर अकलतरा से बलौदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रहे तीसरे ट्रेलर ने भी दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों ट्रेलरों में आग भड़क उठी।

आग लगने के बाद एक ट्रेलर के केबिन में फंसा चालक बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य चालक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और संबंधित वाहनों की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई