जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से DRG जवान भरत भारती की मौत

जगदलपुर। जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा बल के एक जांबाज जवान की जान चली गई। नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात वाहन ने जगदलपुर की ओर जा रहे DRG जवान भरत भारती की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

बताया गया कि वर्ष 2022 में भरत भारती का चयन बस्तर फाइटर के रूप में हुआ था, जिसके बाद उनकी पोस्टिंग डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) दस्ते में की गई थी। वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात रहकर सेवाएं दे रहे थे।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और जवान के साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच तेज कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई