डॉ. जयमती कश्यप को देवी अहिल्याबाई राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

रायपुर। बस्तर के कोंडागांव की जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमती कश्यप ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्हें गोंडी साहित्य में अहम योगदान के लिए देवी अहिल्याबाई राष्ट्रीय सम्मान – 2024 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिया। यह कार्यक्रम पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ था।
डॉ. जयमती कश्यप लंबे समय से गोंडी भाषा और संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। उनके इस सम्मान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि डॉ. जयमती ने बस्तर की समृद्ध बोली और संस्कृति को नई पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “छत्तीसगढ़ को उन पर गर्व है। उनकी मेहनत और लगन से जनजातीय साहित्य को नई दिशा मिली है।”
डॉ. जयमती की यह उपलब्धि न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।





