डॉ. अशोकादित्य धुरंधर को ‘भारतीय साहित्य पुरस्कार 2026’ से सम्मानित करने की घोषणा

रायपुर। भारतीय साहित्य एवं कला सोसायटी ने 15 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के डॉ. अशोकादित्य पी. धुरंधर को प्रतिष्ठित ‘भारतीय साहित्य पुरस्कार 2026’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह सम्मान उनकी चर्चित कृति The False Veil: How the West Painted Shadows Upon Africa’s Golden Soul के लिए दिया जा रहा है।
इस पुस्तक में पश्चिमी दृष्टिकोण द्वारा अफ्रीका की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर डाले गए भ्रमपूर्ण और विकृत चित्रण का गहन विश्लेषण किया गया है। यह कृति वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक विमर्श और इतिहास की पुनर्व्याख्या को लेकर एक महत्वपूर्ण योगदान मानी जा रही है।
डॉ. धुरंधर एक विख्यात भूवैज्ञानिक, रणनीतिक सलाहकार और विद्वान हैं, जिनका शोध कार्य अफ्रीका, एशिया और अमेरिका तक फैला हुआ है। उनके कार्यक्षेत्र में दुर्लभ मृदा तत्त्व, यूरेनियम, महत्वपूर्ण खनिज, प्लैटिनम समूह धातुएँ और रत्न शामिल हैं। वर्तमान में वे ग्लोबल हेड ऑफ एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी शोध-पत्रिकाएँ, मीडिया लेख और ब्लॉग भूविज्ञान और मानव समाज के बीच गहरे संबंधों को उजागर करते हैं। इस कारण वे वैज्ञानिक शोध और सांस्कृतिक समझ के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में स्थापित हुए हैं।





