रायपुर चंगोराभांठा डबल मर्डर केस : चार आरोपियों को डबल लाइफ सज़ा

रायपुर। चंगोराभांठा इलाके में हुए डबल मर्डर केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। आठ महीने चली सुनवाई के बाद न्यायालय ने चार आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है।
यह मामला 30 दिसंबर 2023 का है, जब कृष्णा यादव और सचिन बडोले की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरे रायपुर समेत छत्तीसगढ़ को हिला कर रख दिया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सुनवाई के बाद न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने दोषी पाए गए दुर्गेश साहू, एवन कुमार, डालेंद्र कुमार और खाम सिंह को डबल लाइफ सज़ा सुनाई। इस फैसले से पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला है और पुलिस की तत्परता पर भी लोगों ने राहत जताई है।





