नक्सलवाद पर राजनीति न करें, सुरक्षा बलों की सराहना करे कांग्रेस – सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर हो रही सियासत को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं है और कांग्रेस को सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए, न कि जनता के बीच भ्रम फैलाना चाहिए।

सीएम साय ने डबल इंजन सरकार और सुरक्षा बलों के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हीं की वजह से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों तक नक्सलवाद विकास में बड़ी बाधा बना रहा, लेकिन अब छत्तीसगढ़ और देश इस समस्या से काफी हद तक मुक्त हो चुका है।

मुख्यमंत्री आज रायगढ़ के दौरे पर रवाना हुए हैं, जहां वे उत्कल समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई