डोंगरगढ़ मुठभेड़ में घायल जवान आशीष शर्मा की शहादत, इलाके में गम और आक्रोश

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के कनघुर्रा जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए जवान आशीष शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में फोर्स ने मोर्चा संभाला और कई घंटों तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही।

मुठभेड़ के दौरान जवान आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है, वहीं क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। घायल जवान की खबर मिलते ही अस्पताल में पुलिस अधिकारी और डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल भी पहुंचे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई