घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 50 रुपये सस्ता, रायपुर में अब मिलेगा 924 रुपये में

रायपुर। आम जनता को थोड़ी राहत मिली है। देशभर में आज से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की कटौती की गई है। रायपुर में अब तक जो सिलेंडर 974 रुपये में मिल रहा था, वह अब 924 रुपये में मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एलपीजी सिलेंडर की सबसे कम कीमत है। यहां कटौती के बाद सिलेंडर अब 877.50 रुपये में मिल रहा है।

इस बारे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैस वितरण कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। यह राहत उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं – दोनों के लिए है।

नई दरें आज से लागू हो गई हैं और वितरक कंपनियों ने भी इसी हिसाब से सप्लाई शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button