रामनवमी की रैली में तेज आवाज में डीजे बजा, पुलिस ने जब्त किया साउंड सिस्टम

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रामनवमी की एक रैली के दौरान डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा था। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और डीजे को बंद करवाया। पुलिस ने एक एम्प्लीफायर और साउंड बॉक्स जब्त कर लिया।

सीएसपी अक्षय सुभद्रा ने बताया कि डीजे की आवाज तय सीमा से काफी ज्यादा थी। इस पर कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम (Noise Pollution Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सभी से अपील की है कि त्योहारों के दौरान नियमों का पालन करें और तेज आवाज में डीजे न बजाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई