चैंबर ऑफ कॉमर्स में दिवाली मिलन समारोह, व्यापारियों ने दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन चैंबर कार्यालय में किया गया। यह कार्यक्रम चैंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। दिवाली मिलन के इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे और एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
चैंबर महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, राजीव अग्रवाल, केदार गुप्ता, बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, चैंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, पार्षद अमर गिदवानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सलूजा और राधाकृष्ण सुंदरानी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में चैंबर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया ने सभी अतिथियों और व्यापारिक समुदाय का आभार व्यक्त किया।





