बिलासपुर में दीवाली की धूम, शहर में रौनक और कारोबार का नया रिकॉर्ड

बिलासपुर। दीपावली का त्योहार इस बार न्यायधानी बिलासपुर में रौनक और चमक-धमक का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। रविवार की पूर्व संध्या से ही शहर की गलियां और बाजार उत्सव के रंग में डूबे नजर आए।

अनुमान है कि इस बार पूजन सामग्री की बिक्री 50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है, जबकि पटाखों का कारोबार 30 करोड़ रुपये पार कर सकता है। इसके अलावा लगभग 500 कार, बाइक और स्कूटर दिवाली पर ग्राहकों को डिलीवर किए जाएंगे और 50 ट्रक गेंदे के फूलों से पूरी शहर सजाई जाएगी।

बाजारों में खचाखच भीड़

गोलबाजार, शनिचरी, तेलीपारा, लिंक रोड, राजीव प्लाजा और रिवर व्यू से लेकर ग्रीन गार्डन तक बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। धनतेरस पर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट सेक्टर में रिकॉर्ड बिक्री हुई थी, वहीं रविवार को पटाखों की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। मुंगेली नाका, रिवर व्यू, बुधवारी बाजार और ग्रीन गार्डन मैदान में लगभग 350 पटाखा दुकानें सजीं, जिनमें नए-नए ग्रीन पटाखों ने बच्चों और युवाओं को आकर्षित किया।

पूजन सामग्री और फूलों की महक

बाजारों में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, कलश, दीप, अगरबत्ती, रोली, चांदी के सिक्के और शुभ चिन्हों की खरीदारी जोरों पर रही। फूलों से शहर महक उठा। कोलकाता, नासिक और बंगलुरु से आए गेंदे और गुलाब के फूलों ने बाजार की रौनक बढ़ाई। कमल फूलों की भी मांग अधिक रही। अनुमान है कि फूलों का कारोबार 50 ट्रक तक पहुंच गया।

फल और पटाखों का कारोबार

फल बाजारों में केले, सेब, अनार और नारियल की बिक्री भी जोर पकड़ती रही, लगभग पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। रेलवे क्षेत्र और तोरवा थाना क्षेत्र में भी 40 से अधिक पटाखा दुकानें सजीं। पूरे शहर में उत्साह का माहौल ऐसा है कि बिलासपुर दीपावली की फुलझड़ी बनने को तैयार है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई