Divorce news : मोहम्मद शमी और शिखर धवन के बाद इस खिलाड़ी का तलाक

Divorce news : दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जेपी डुमिनी ने का 14 साल बाद तलाक हो गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की और फैंस से प्राइवेसी की अपील की।

जेपी डुमिनी और उनकी पत्नी सू ने एक साझा बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह फैसला लंबे विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। डुमिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमने अपने वैवाहिक जीवन के दौरान कई खूबसूरत पल साझा किए और हमें दो बेटियों का आशीर्वाद मिला। हालांकि, अब हमारे रास्ते अलग हो गए हैं, लेकिन हम दोस्त बने रहेंगे,

जेपी डुमिनी और सू की शादी 2011 में हुई थी और उनके दो बेटियां, इसाबेल और एलेक्सा हैं। दोनों ने यह पुष्टि की कि बेटियों की परवरिश वे मिलकर करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, जेपी डुमिनी और सू का रिश्ता लंबे समय से ठीक नहीं चल रहा था, जिसके कारण दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। दोनों ने 14 साल तक एक दूसरे का साथ निभाया।

जेपी डुमिनी से पहले भी क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों का तलाक हो चुका है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2024 में अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक लिया। हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें भी आईं, हालांकि दोनों ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा, मोहम्मद शमी और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों के तलाक भी सुर्खियों में रहे हैं।

जेपी डुमिनी का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 199 वनडे मैचों में 5117 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 69 विकेट भी झटके हैं। आईपीएल में, डुमिनी ने 83 मैचों में 2029 रन बनाए हैं और 23 विकेट भी लिए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई