साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन को लेकर विवाद, अरपांचल लोक मंच अड़ा

बिलासपुर। इस बार दशहरा पर्व पर साइंस कॉलेज मैदान रावण दहन को लेकर विवादों में घिर गया है। पिछले 5 सालों से यहां अरपांचल लोक मंच समिति रावण दहन करती आ रही थी, लेकिन इस बार प्रशासन ने अनुमति किसी और संगठन को दे दी है।
समिति के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन और पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “भले ही जेल क्यों न जाना पड़े, रावण दहन साइंस कॉलेज मैदान में ही करेंगे।”
मिश्रा ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो वे अदालत भी जाएंगे और विधायक सुशांत शुक्ला से भी मुलाकात करेंगे। उनका कहना है कि पहले से आवेदन दिए जाने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने दूसरा आवेदन क्यों स्वीकार किया, यह बड़ा सवाल है।
अब देखना होगा कि प्रशासन अपने फैसले पर कायम रहता है या परंपरा को बनाए रखते हुए अरपांचल लोक मंच को ही जिम्मेदारी सौंपता है।





