बिलासपुर में पालतू कुत्ते को लेकर विवाद, चाकू से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सीपत थाना क्षेत्र के पाड़ेपुर गांव में पालतू कुत्ते को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना तब हुई जब एक युवक अपने पड़ोसी को कुत्ते के काटने की घटना के बाद समझाइश देने उसके घर पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ता चला गया। गुस्से में आकर पड़ोसी ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया।

हमले में घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई