Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बिलासपुर में दशहरा विवाद: रावण दहन की अनुमति निरस्त, अरपांचल लोक मंच का हंगामा

बिलासपुर: में इस बार दशहरा उत्सव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। साइंस कॉलेज मैदान में हर साल की तरह रावण दहन का आयोजन होना था, लेकिन इस बार प्रशासन ने अरपांचल लोक मंच समिति को अनुमति देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज़ होकर समिति और सर्व हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सोमवार को भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग नूतन चौक से रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे। रैली के दौरान लोग “राम नाम” के भजन गाते और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए महामाया चौक और नेहरू चौक से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां लोगों ने जमीन पर बैठकर भजन-कीर्तन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आयोजन पिछले पाँच सालों से लगातार साइंस कॉलेज मैदान में होता आ रहा है और अब यह परंपरा बन चुकी है। अरपांचल लोक मंच समिति के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्होंने समय पर आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने उसे रद्द कर दिया और किसी बाहरी व्यक्ति को अनुमति दे दी। समिति का कहना है कि यह सरासर अन्याय और नियमों की अनदेखी है।

सुधांशु मिश्रा ने बताया कि मंच पूरी तरह से गैर-राजनीतिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था है। अब तक उनके आयोजनों में किसी तरह की अव्यवस्था या शिकायत नहीं हुई है। ऐसे में अचानक अनुमति रद्द कर देना और किसी नए व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपना पारंपरिक आयोजकों के साथ भेदभाव है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन का यह रवैया धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है।

समिति का यह भी कहना है कि विजयादशमी का उत्सव सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामूहिक संस्कृति और परंपरा से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में पारंपरिक आयोजकों को नजरअंदाज करना सामाजिक असंतोष और अव्यवस्था को जन्म दे सकता है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने साफ चेतावनी दी कि यदि मैदान उन्हें वापस नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

इस पूरे मामले पर कलेक्टर ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी और उसके बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा। कलेक्टर का कहना है कि प्रशासन का मकसद परंपरा और जनभावनाओं का सम्मान बनाए रखना है, इसलिए किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित विभाग से चर्चा कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

बिलासपुर में दशहरा आयोजन को लेकर छिड़ा यह विवाद अब और तूल पकड़ सकता है। लोगों की निगाहें प्रशासन के फैसले पर टिकी हैं कि आखिर इस बार साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन किस संगठन को करने दिया जाएगा। परंपरा और आस्था से जुड़े इस आयोजन को लेकर शहर का माहौल फिलहाल गरम है और सभी अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई