‘Pariksha Pe Charcha’: आखिर क्यों ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में रो पड़े CM साय ?

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बच्चों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ किया…जिसका सीधा प्रसारण  राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल सभागार में आयोजित हुआ… इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए…लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रो पड़े…दरअसल इस कार्यक्रम में पीएम के वर्चुअल क्लास के बाद सीएम ने छात्रों से बात की…. इस दौरान जब मुख्यमंत्री को अपने स्कूल के दिन याद आ गए.. और वो भावुक होकर रो पड़े…

वहीं इसे लेकर उन्होने अपने विद्यार्थी जीवन की यादों को साझा करते हुए बताया कि पिताजी के देहांत के समय मैं घर में सबसे बड़ा था. मुझसे छोटे तीन भाई थे, सबसे छोटा भाई दो महीने का था. मेरी चिंता भाइयों, माता और दादी को संभालने की थी. मैने सारी जिम्मेदारियों को निभाया, और अब छत्तीसगढ़ की सेवा का अवसर मिला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनकी आठवीं बार चर्चा है. आठ बार से चर्चा करते आ रहे हैं. पांच करोड़ बच्चों के साथ चर्चा की है. साल भर बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन परीक्षा के वक्त डर लगने लगता है. परीक्षा दूसरे की इच्छा है. कई बार ऐसे प्रश्न आते हैं, जिसे बनाने में कठिनाई होती है. परीक्षा के वक्त काफी दबाव होता है. सफलता नहीं मिलने पर बच्चे सुसाइड भी कर लेते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं. सलाह देते हैं, बच्चों के गुण समझाते हैं. प्रधानमंत्री का यह प्रयास सराहनीय है. करोड़ों बच्चों का चिंता इससे कम होगी. अभिभावकों को भी संदेश है कि अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव ना डाले, ताकि वो कोई गलत कदम न उठाये.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई