फिल्म “शक्तिमान” को लेकर मुकेश खन्ना और रणवीर सिंह के बीच मतभेद, रणवीर सिंह करना चाहते हैं “शक्तिमान” का रोल, मुकेश ने किया मना

नई दिल्ली। मुकेश खन्ना के आइकोनिक सीरियल शक्तिमान पर फिल्म बनने जा रही हैं। यह फिल्म पिछले काफी समय से चर्चाओं में हैं। फिल्म के लिए रणवीर सिंह को कास्ट करने की खबर आई थी। बाद में खबर आई कि मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को रिजेक्ट किया हैं। वही अब शक्तिमान सीरीयल में शक्तिमान का रोल निभाने वाले मुकेश खन्ना ने बताया कि वो रणवीर सिंह को शक्तिमान में विलेन तमराज किल्विश बनाना चाहते हैं।

रणवीर सिंह शक्तिमान फिल्म में शक्तिमान का रोल निभाना चाहते हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर भी रणवीर को शक्तिमान के रोल के लिए कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन मुकेश खन्ना ऐसा नहीं चाहते हैं। कुछ महीनों पहले मुकेश खन्ना को मनाने रणवीर सिंह उनके ऑफिस भी पहुंचे थे। 3 घंटे तक रणवीर ने मुकेश खन्ना से बातचीत किया। लेकिन इसके बाद भी मुकेश खन्ना ने रणवीर को रिजेक्ट किया।

वही अब मुकेश खन्ना ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में इसको लेकर बात किया हैं। मुकेश खन्ना से इंटरव्यू में पुछा गया कि रणवीर सिंह को तीन घंटे इंतजार करवाया था। इसपर मुकेश खन्ना ने कहा यह कहना गलत है कि मैंने उसे इंतजार कराया। वो प्यार से मुझसे मिलने आया था। सोनी द्वारा यह मीटिंग आयोजित करवाई गई थी। रणवीर मुझे समझाने आया था कि वो शक्तिमान का किरदार निभा सकता है। यह पहली बार नहीं था जब उसने इस भूमिका में दिलचस्पी दिखाई। आगे मुकेश खन्ना ने कहा रणवीर में काफी एनर्जी है और उसने वाकई मुझसे तीन घंटे तक बात की थी। उसने मुझे यह भी बताया कि पहली फिल्म कैसे मिली थी। एक्टिंग भी करके दिखाई कि वो कैसे शक्तिमान का रोल करेगा। मैं उसे बताना चाहता था कि तुम तमराज किल्विश का रोल प्ले करो। वो मुझे कन्विंस करना चाहता था कि वह शक्तिमान का रोल करेगा। बस फिर कुछ परिणाम नहीं निकला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई