डायल 112 की वैन पलटी, एक की मौत और दो घायल 

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में स्थित सिमरी थाना का डायल 112 वैन सोमवार की देर रात गश्त के दौरान पोखर में पलट गई। इसमें जमादार शेखर पासवान की मौत हो गई। जबकि चालक और महिला सिपाही घायल हो गई। घटना रात 11:30 बजे की बताई जाती है।

घटना में मृत जमादार की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव निवासी स्व महेंद्र पासवान के पुत्र शेखर पासवान(59) के रूप में हुई है। घायलों की शिनाख्त चालक जीके झा केवटी एवं सिपाही अर्चना कुमारी पूर्णिया के रूप में हुई है।  इनका इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है।

दरभंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 की पुलिस वैन पेट्रोलिंग करके सढ़वारा से सिमरी थाना की ओर वापस आ रही थी। इसी दौरान बिरदीपुर चौक के पास वैन के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के क्रम में गाड़ी सड़क के बगल पोखर में पलट गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। पुलिसकर्मी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकले और पुलस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई