धमतरी: शराब ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार, 25 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, सिहावा पुलिस को सूचना मिली थी कि बिरगुड़ी चौक के पास दो युवक मोटरसाइकिल में शराब लेकर बेचने जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर मोटरसाइकिल (सीजी 27 एन 1824) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के थैले से 25 बोतल गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 3000 रुपये) बरामद हुई। साथ ही शराब ले जाने में उपयोग की गई मोटरसाइकिल (कीमत 20,000 रुपये) को भी जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ सिहावा थाना में अपराध क्रमांक 35/25 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34 (ए) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. लक्ष्मीनारायण मंडावी उर्फ नरेंद्र, पिता – छबीलाल मंडावी, उम्र 26 वर्ष, निवासी – कोसमी, थाना बिश्रामपुरी, जिला कोंडागांव।

2. उमेश कुमार मरकाम, पिता – सुखचरण मरकाम, उम्र 27 वर्ष, निवासी – कोसमी, थाना बिश्रामपुरी, जिला कोंडागांव।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई