धमतरी: अब पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन चलाते समय पहनना होगा हेलमेट, एसपी ने जारी किया सख्त आदेश

धमतरी। सड़क सुरक्षा को लेकर धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने एक सराहनीय और अनुकरणीय कदम उठाया है। उन्होंने एक लिखित आदेश जारी कर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।

एसपी परिहार ने कहा कि पुलिस विभाग सिर्फ कानून का पालन करवाने वाला नहीं है, बल्कि खुद भी समाज के सामने अनुशासन और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करता है। उन्होंने कहा, “हेलमेट पहनना केवल एक नियम नहीं, बल्कि यह हमारी सुरक्षा का कवच है, जो दुर्घटना के समय जीवन बचा सकता है।”

एसपी ने यह भी बताया कि आम लोगों की तरह पुलिसकर्मियों की जान भी उतनी ही कीमती है। इसलिए हेलमेट पहनना किसी औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि सतर्कता और सजगता का प्रतीक है।

इस आदेश में जिले के अन्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपेक्षा की गई है कि वे भी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। इसका मकसद समाज को एक सकारात्मक संदेश देना और अनुशासन का माहौल बनाना है।

एसपी परिहार की यह पहल न केवल विभागीय अनुशासन को मजबूत करेगी, बल्कि आम लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। यह एक छोटी सी शुरुआत है, जो भविष्य में कई लोगों की जान बचा सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई