धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नियुक्ति और ट्रांसफर के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

धमतरी: सिहावा पुलिस ने फर्जी ट्रांसफर और सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में की गई।

देवपुर निवासी शैलेन्द्र चंचल चाणक्य ने सिहावा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनका ट्रांसफर और उनके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ₹6,45,000 की ठगी की। आरोपियों ने मंत्रालय के फर्जी ट्रांसफर आदेश और नियुक्ति पत्र भी दिए, जो जांच में पूरी तरह फर्जी निकले।

जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने ₹5,50,000 लौटाने का झूठा वादा किया और समझौते के नाम पर इकरारनामा बनवाया, लेकिन न तो पैसे लौटाए और न ही कोई वैध कागज दिखाया।

कैसे हुआ आरोपी की गिरफ्तारी?

सिहावा पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिली कि आरोपी दुर्ग के पद्मनाभपुर में किराए के मकान में रह रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी तिलक यादव (38 वर्ष), निवासी ग्राम तवेरा, थाना रनचिरई, जिला बालोद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया और न ही सहयोग किया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है। मामले का एक और आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपी :

नाम: तिलक यादव

पिता का नाम: अश्वनी यादव

उम्र: 38 वर्ष

पता: ग्राम तवेरा, थाना रनचिरई, जिला बालोद

वर्तमान पता: वार्ड क्रमांक 49, पद्मनाभपुर, दुर्ग

पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अगर सरकारी नौकरी या ट्रांसफर के नाम पर पैसे मांगता है, तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत करें। ऐसे लोगों से सतर्क रहें और किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई