धमतरी: शहर में बाइक पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों को दी गई सख्त चेतावनी

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सघन बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन में डीएसपी, आरआई और कोतवाली व अर्जुनी थाना प्रभारी की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में गश्त की।

यह बाइक पेट्रोलिंग मकेश्वर वार्ड, स्टेशन पारा, मकई चौपाटी, दानी टोला, गोकुलपुर, जालमपुर, एकलव्य मैदान, इंडोर स्टेडियम, विंध्यवासिनी वार्ड, रामपुर वार्ड और अन्य सुनसान इलाकों में की गई। इन जगहों पर जमा होकर नशाखोरी और अड्डेबाजी कर रहे लोगों को सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त, चेकिंग और बाइक पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं।

इस अभियान के दौरान नशाखोरी, गुटबाजी, बिना कारण घूमने वाले, संदिग्ध लोगों और धारदार हथियार लेकर घूमने वालों की चेकिंग की गई। साथ ही संदिग्ध वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई और लोगों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई