धान तस्करों पर एक्शन,18 क्विंटल अफसरों ने किया जब्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में धान तस्करों के ख़िलाफ़ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जिले के तखतपुर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध धान संग्रहण पर कड़ी कार्यवाही की है।
कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर खाद और मंडी विभाग के अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए ग्राम जरेली में छापेमारी की। जांच के दौरान बीरबल जायसवाल के घर पर 18 क्विंटल धान अवैध रूप से रखा हुआ पाया गया। संबंधित व्यक्तियों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त धान को जप्त कर लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध धान संग्रहण और हेराफेरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।





