DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने दिया कड़ा संदेश, कहा- हमले का मिलेगा करारा जवाब

भारत:भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने देश के रणनीतिक हवाई अड्डों और लॉजिस्टिक केंद्रों पर किसी भी हमले का कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली किसी भी हमले को विफल करने में सक्षम है।
लेफ्टिनेंट जनरल घई ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत की रक्षा प्रणाली की ताकत को समझाते हुए कहा कि हमारे हवाई अड्डों और लॉजिस्टिक्स पर हमला करना बेहद कठिन है। उन्होंने इसे क्रिकेट के उदाहरण से समझाया, कहा, “हमारी रक्षा प्रणाली बिल्कुल वैसी है जैसी 1970 की एशेज सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के पास थी, जहां गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया था। अगर आप एक परत पार भी कर लें, तो अगली आपको रोक लेगी।”
उनके बयान से यह साफ संदेश मिलता है कि भारत की सुरक्षा प्रणाली एक मजबूत और अविचलित ढांचे की तरह है, जो हर खतरे का सामना करने के लिए तैयार है।
आतंकी हमलों के खिलाफ तैयार भारत
लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी गतिविधियों में बदलाव आया है, और अब हमारे सैनिकों के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों पर भी हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुए आतंकी हमलों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे सटीक हमलों के कारण सीमा पार से हमलावरों को नाकामी का सामना करना पड़ा।
एयर डिफेंस की मजबूत तैयारी
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के हमले की आशंका को देखते हुए भारत ने अपनी एयर डिफेंस तैयारी को मजबूत किया था। जब 9-10 मई को पाकिस्तान की वायुसेना ने हमारे एयरफील्ड और लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशंस पर हमला किया, तो वह भारतीय वायु रक्षा प्रणाली के सामने विफल हो गए।
लेफ्टिनेंट जनरल घई के इस बयान ने भारत की रक्षा प्रणाली की मजबूती को स्पष्ट रूप से उजागर किया है और यह संदेश दिया है कि किसी भी हमले का भारत सख्त जवाब देने के लिए तैयार है।





