Agricultural Campaign: देशभर में चलाया जाएगा विकसित कृषि संकल्प अभियान, गांवों में किसानों के बीच वैज्ञानिकों की लगेगी पाठशाला

Agricultural Campaign: बिलासपुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारियों में बिलासपुर जिले के अधिकारियो ने अपनी कमर कस ली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 29 मई से 12 जून तक चलाए जाने वाले इस देशव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियो ने युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए संयुक्त रूप से काम करने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कृषि उप संचालक पी डी हथेश्वर ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने के लिए शुरू किया गया है। जिसमे कृषि एवं उद्यान, पशुपालन, मछलीपालन के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों तथा कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की 3 टीम गठित की गई है ।
ये टीम प्रतिदिन 2 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा करेंगी। विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उर्वरकों और जैविक कीटनाशकों के प्रयोग के लिए प्रशिक्षित करना।





