डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने नर्स के साथ किया रेप, गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मेडिकल यूनिट में तैनात एक नर्स के साथ डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने दुष्कर्म किया। आरोपी अधिकारी ने नर्स को पार्टी के बहाने घर बुलाया और अकेली पाकर उसका शोषण किया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने 10 दिन तक डर के कारण किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय पीड़िता एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है और रेलवे के साथ मिलकर स्टेशन पर संचालित इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में ड्यूटी करती थी। यूनिट की निगरानी रेलवे के डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट फिरतू राम पटेल (50) के जिम्मे थी। इसी दौरान वह नर्स से बातचीत करने लगा और 17 मई को पार्टी देने के बहाने उसे सरकंडा के गणेश वैली स्थित घर बुलाया। नर्स के घर पहुंचते ही उसने मौका देखकर दुष्कर्म किया। आरोपी की पत्नी से विवाद के चलते वह घर में अकेला रहता है।

ऑफिस से पकड़ा गया आरोपी

शिकायत मिलने पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे पकड़ने की कोशिश शुरू की। जब वह घर पर नहीं मिला, तो पुलिस स्टेशन पहुंची और उसे कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई