डिप्‍टी CM साव ने USA में भारतीय मूल के लोगों से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पर्यटन के बारे में बताया

रायपुर। भारत के लोग दुनिया के जिस देश में भी गए हैं, वहां उस देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। वे समरस होकर भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से कहा।

उप मुख्यमंत्री रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस में भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन, पौराणिक मान्यताओं, संसाधनों के बारे में बताया। विकसित छत्तीसगढ़ के बारे में अपने विचार भी रखे।

संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का किया भ्रमण

उप मुख्यमंत्री साव ने अमेरिका के अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय का भ्रमण किया। वहां संयुक्त राष्ट्र संघ के सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष आदि जगहों का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा।

अध्ययन दौरे पर उनके साथ लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह भी गए है। साव संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी आनंद पांडेय के आमंत्रण पर वहां गए थे। आनंद पांडेय मूलतः बिलासपुर जिले के बेलसरी (तखतपुर) के निवासी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई