18 पुलिस अधिकारियों का तबादला, TI से लेकर प्रधान आरक्षक तक बदले गए

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने शुक्रवार को 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इसमें 9 थाना प्रभारियों (TI), 5 उप निरीक्षकों (SI), 3 सहायक उप निरीक्षक (ASI) और एक प्रधान आरक्षक का नाम शामिल है। इससे पहले 29 अप्रैल को भी जिले में 4 TI और 2 SI को इधर से उधर किया गया था।
पढ़े किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी
TI लेवल पर बड़े फेरबदल
ममता अली को अमलेश्वर से दुर्ग कोतवाली की जिम्मेदारी
राजकुमार लहरे को पद्मनाभपुर थाना भेजा गया
विजय यादव को दुर्ग कोतवाली से सुपेला थाना
राजेश मिश्रा को सुपेला से जामुल थाना
प्रकाश कांत को रानीतरई से जेवरा सिरसा चौकी
शिव चंद्रा को मोहन नगर से जामगांव आर
भानुप्रताप साव को रक्षित केंद्र से अंडा थाना
केशव राम कोसले को पद्मनाभपुर से मोहन नगर
रमेश निषाद को ट्रैफिक की जिम्मेदारी
SI के तबादले
रामनारायण ध्रुव को अंजोरा से अमलेश्वर
खगेंद्र पठारे को नेवई से अंजोरा
सुकालूराम नरेटी को विशेष शाखा से मोहन नगर
महेश्वर देवांगन को विशेष शाखा से नेवई
पुरुषोत्तम कुर्रे को जेवरा सिरसा से रानीतरई
ASI और हेड कांस्टेबल में भी फेरबदल
संतोष मिश्रा को सुपेला थाना
अश्वनी कुमार को उतई से लाइन अटैच
चंद्रशेखर सिंह को ट्रैफिक विभाग
ज्ञानेश्वर देवांगन (प्रधान आरक्षक) को रानीतरई थाना





