दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चादर: विजिबिलिटी बेहद कम, जहांगीरपुरी में 500 पहुंचा AQI; IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सोमवार सुबह घने कोहरे और जहरीली धुंध की मोटी परत देखने को मिली। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई। पालम एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी सबसे कम दर्ज की गई, जिससे हवाई परिचालन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

कम दृश्यता को देखते हुए IndiGo एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मौसम में अचानक बदलाव और घनी धुंध के कारण ऑपरेशनल प्रक्रियाओं में परिवर्तन हो रहा है। कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है, इसलिए यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। IndiGo ने यह भी कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात सुधरने पर उड़ानों को सामान्य किया जाएगा।

वहीं, वायु प्रदूषण की स्थिति भी बेहद गंभीर बनी हुई है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) द्वारा GRAP स्टेज-IV की पाबंदियां लागू होने के बावजूद प्रदूषण में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का औसत AQI 454 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। जहांगीरपुरी में AQI 500, आनंद विहार में 493, बवाना में 472, बुराड़ी में 454, द्वारका में 464, ITO में 469, नरेला में 468 और मुंडका में 450 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में भी हालात चिंताजनक हैं—नोएडा 466, ग्रेटर नोएडा 435, गाजियाबाद 459, जबकि गुरुग्राम 291 और फरीदाबाद 218 रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई