गंभीर लापरवाही की भेंट चढ़ा सीमांकन, बीमार पत्नी और बच्चों के विवाह के लिए परेशान किसान, प्रशासन से की मांग

बिलासपुर। तहसील सकरी के ग्राम भरनी निवासी किसान विष्णु प्रसाद महरा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए राजस्व विभाग के अमले पर गंभीर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 695/2 और 716/2 की जमीन उनके नाम पर दर्ज है, जिसकी पुष्टि किसान पुस्तिका और ऑनलाइन रिकॉर्ड में भी होती है। इसके बावजूद जब उन्होंने जमीन का सीमांकन कराने की मांग की, तो पटवारी और आरआई ने जानबूझकर गलत सीमांकन कर दिया।

विष्णु प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं और बेटे-बेटी की शादी भी निकट है। ऐसे में जमीन बेचकर आर्थिक व्यवस्था करना उनके लिए जरूरी है, मगर गलत सीमांकन की वजह से वे जमीन बेच नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बावजूद पटवारी ने द्वेषभाव से सीमांकन में गड़बड़ी की और असली जमीन को छोड़ दिया गया।

किसान ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और सीमांकन कार्य किसी ईमानदार पटवारी और आरआई से दोबारा कराया जाए, साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए।

यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई