रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की मांग, सांसद ने दिल्ली में रखा प्रस्ताव

रायपुर/दिल्ली। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वे मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मिले। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस (1 नवंबर) से पहले रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिया जाए।

सांसद ने रायपुर एयरपोर्ट की सुविधाएं बढ़ाने, यहां नया टर्मिनल बनाने और अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवा शुरू करने का भी सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने भिलाई के नंदनी एयरपोर्ट में फ्लाइंग स्कूल खोलने और रायपुर से बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग भी की।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलेगा तो इससे शहर और राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। मंत्री नायडू ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट कमेटी के सदस्य और एविएशन विशेषज्ञ डॉ. सुमीत सुशीलन भी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई