नवरात्रि में मांस की दुकानें बंद करने की मांग, देशभर में सियासत गरम

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग तेज हो गई है। दिल्ली और मध्य प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में भी यह मांग उठ रही है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मुंबई में सड़कों पर खुले नॉनवेज स्टॉल और मांस की दुकानों को बंद कराने की अपील की है। उनका कहना है कि नवरात्रि के दौरान हिंदू समाज की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

मुंबई में मीट शॉप बंद कराने की अपील

संजय निरुपम ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू भक्त व्रत रखते हैं और देवी मां की पूजा करते हैं। ऐसे में सड़कों पर खुले शवरमा स्टॉल और मांस की दुकानों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने बताया कि अंधेरी ईस्ट में लगभग 250 से ज्यादा शवरमा स्टॉल हैं, जहां नॉनवेज खुलेआम बेचा जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर वे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में याचिका दायर कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि नवरात्रि के दिनों में सड़कों पर मांस बेचे जाने पर रोक लगाई जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जो रेस्टोरेंट के अंदर नॉनवेज बेचना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।

दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी उठी मांग

इससे पहले दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद करने की मांग की गई थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायकों ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि सिर्फ 9 दिनों के लिए मांस की दुकानें बंद करने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि अगर नवरात्रि के दौरान हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा तो हिंदू भी दूसरों की भावनाओं का सम्मान करेगा।

सियासत तेज, प्रशासन के रुख पर टिकी नजरें

देश के अलग-अलग हिस्सों में इस मांग को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बता रहे हैं, तो कुछ इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और रोजगार से जोड़कर देख रहे हैं। प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, यह देखने वाली बात होगी।

फिलहाल, नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानों पर पाबंदी को लेकर सियासत जारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई