एमसीबी जिले का नाम बदलने की मांग, कारोबारी ने अधिकारियों को भेजा पत्र

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले का नाम बदलने की मांग उठी है। स्थानीय नागरिक राधेश्याम अग्रवाल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले का नाम ‘हसदेव’ रखने का सुझाव दिया है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा नाम बहुत लंबा और बोलने में अटपटा है। हसदेव नाम छोटा, सरल और क्षेत्र की पवित्र नदी से जुड़ा होने के कारण ज्यादा उपयुक्त रहेगा। पहले इस जिले का नाम सिर्फ मनेन्द्रगढ़ था, बाद में इसमें चिरमिरी और भरतपुर जोड़े गए थे। नाम बदलने की मांग का पत्र क्षेत्रीय विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है।





