बीजेपी के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, विवादित बयान वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली: भाजपा नेताओं के द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर लगातार विवादित टिप्पणी की जा रही है. आज बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेताओं और उसके सहयोगी दलों के नेताओं के खिलाफ राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी किए जाने पर तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज करवाई है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय का घेराव किया जा रहा है.

पंडित दीनदयाल मार्केट में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन

पंडित दीनदयाल मार्केट में जहां पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है. हालांकि उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की तरफ से कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कई लेयर में बैरिकेडिंग की गई. इसके अलावा अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों और वॉटर कैनन की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद है. ताकि प्रदर्शनकारी कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय की तरफ कुछ ना कर पाए. प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा भाजपा के नेताओं को इस तरह की बयान बाजी नहीं करनी चाहिए. राहुल गांधी पर लगातार भाजपा नेता गलत बयान बाजी कर रहे हैं.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई