दरिमा एयरपोर्ट से दिल्ली फ्लाइट सेवा शुरू, सीएम विष्णु देव साय ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

रायपुर। सरगुजा जिले के दरिमा एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद चिंतामणि महाराज भी मौजूद रहे और उद्घाटन के बाद पहली उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

फ्लाइट शेड्यूल जारी

फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दिल्ली से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में अंबिकापुर से दिल्ली उड़ान संचालित होगी।

बुधवार को दिल्ली से सीधी अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए दिल्ली सेवा उपलब्ध रहेगी।

कोलकाता रूट की भी सुविधा

कोलकाता रूट पर गुरुवार को कोलकाता से सीधी अंबिकापुर और वापसी में बिलासपुर होते हुए कोलकाता उड़ान होगी, जबकि शनिवार को कोलकाता से बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर और वापसी में सीधे कोलकाता सेवा संचालित की जाएगी।

सरगुजा क्षेत्र को मिलेगा लाभ

नई विमान सेवा शुरू होने से सरगुजा और अंबिकापुर क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यात्रियों को दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों तक सीधी और सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक आवागमन में भी तेजी आएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई