दिल्ली के सीएम 20 फरवरी को लेंगे शपथ, नाम का ऐलान आज संभव

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के 11 दिन बाद आज, मंगलवार को मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा। इसके लिए भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, हालांकि बैठक का समय अभी तय नहीं है। भा.ज.पा. अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री का चयन निर्वाचित विधायकों में से किया जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी घोषित किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। इसकी तैयारियों का जिम्मा पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को सौंपा गया है। दोनों नेताओं ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा 71% स्ट्राइक रेट के साथ 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी कर रही है। शपथ ग्रहण समारोह एक ग्रैंड इवेंट होगा, जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

समारोह में कई बड़े नेता होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। दिल्ली से करीब 12 से 16 हजार लोग भी समारोह में बुलाए गए हैं।

भा.ज.पा. की जीत और राष्ट्रीय राजनीति में स्थिति

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा या NDA की सरकार देश के 21 राज्यों में बन चुकी है। वहीं, दिल्ली में AAP ने 22 सीटों तक सिमटकर लगातार तीसरे चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती।

मुख्यमंत्री की रेस में 6 प्रमुख नाम

भा.ज.पा. ने हमेशा अपने मुख्यमंत्री का नाम चौंकाने वाले तरीके से घोषित किया है। इस बार भी 6 विधायकों के नाम मुख्यमंत्री की रेस में हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने 15 विधायकों के नाम की लिस्ट बनाई है, जिनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इनमें से ही मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे। दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। चर्चा है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

सीएम की रेस में ये शामिल

  • रविंद्र इंद्रराज सिंह
  • शिखा राय
  • प्रवेश वर्मा
  • विजेंद्र गुप्ता
  • राजकुमार भाटिया
  • जितेंद्र महाजन
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देगवन की ‘रेड 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अजय देगवन की ‘रेड 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल