Defamation case : अंकिता लोखंडे पर मानहानि का केस, रोजलिन खान ने किया शिकायत,

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया है। यह केस एक्ट्रेस रोजलिन खान द्वारा अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर किया गया है। रोजलिन ने अंकिता के खिलाफ अपमानजनक और डिफेमेटरी पोस्ट करने का आरोप लगाया है।

रोजलिन खान की शिकायत

रोजलिन की ओर से दायर की गई शिकायत में कहा गया है कि अंकिता लोखंडे, जो एक पब्लिक फिगर हैं और जिनके इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं, ने जानबूझकर उन्हें निशाना बनाकर एक अपमानजनक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी। इस पोस्ट ने रोजलिन को गंभीर रूप से अपमानित किया है।

शिकायत में अंकिता के इंस्टाग्राम स्टोरी का कैप्शन भी शामिल किया गया है, जिसमें लिखा था: “कैसे कोई इतना नीचे गिर सकता है। हे भगवान…. ये बहुत ही घटिया है। मैडम, मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं, ये लड़की हिना कैंसर से मजबूती से लड़ रही है। मैं यह कह सकती हूं क्योंकि मुझे यह बात पता है। विक्की ने हाल ही में हिना से अस्पताल में मुलाकात की थी, जहां वह कीमोथेरेपी ले रही थी।” इस पोस्ट को लेकर रोजलिन ने आरोप लगाया कि अंकिता ने जानबूझकर उनका अपमान किया।

हिना खान पर उठाए गए सवाल

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब रोजलिन ने एक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस हिना खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। रोजलिन ने कहा था कि हिना ने दावा किया था कि उनकी सर्जरी सात-आठ घंटे लंबी होगी, और वह कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने की बात करती हैं। लेकिन, रोजलिन ने यह भी आरोप लगाया कि हिना ने अब तक कैंसर की सर्जरी, कीमोथेरेपी के इंजेक्शन और रेडिएशन के डोज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वह सोशल मीडिया पर सिर्फ अपनी फैंसी तस्वीरें शेयर करती हैं।

अंकिता लोखंडे पर मानहानि का केस

रोजलिन खान ने यह भी आरोप लगाया कि अंकिता लोखंडे ने इस विवाद में जानबूझकर हस्तक्षेप किया और उन्हें निशाना बनाया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। अब इस मामले में अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोजलिन खान के बीच यह विवाद सोशल मीडिया के जरिए और भी बढ़ सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई