Death Of Aga Khan: इस्माइली मुसलमानों के 49वें इमाम का 88 साल की उम्र में निधन

लिस्ब। इस्माइली मुसलमानों के धार्मिक और आध्यात्मिक नेता, आगा खान का मंगलवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वे शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम थे। उनका निधन पुर्तगाल में हुआ। आगा खान का असली नाम शाह करीम अल हुसैनी था।

आगा खान का जन्म 13 दिसंबर 1936 को जिनेवा में हुआ था। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से इस्लामी हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया और 20 साल की उम्र में इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता बने थे। उनके पास ब्रिटिश, फ्रांसीसी, स्विस और पुर्तगाली नागरिकता थी। आगा खान ने विकासशील देशों में अस्पतालों, स्कूलों और घरों के लिए दान दिए थे।

उनकी संपत्ति करीब 800 मिलियन डॉलर से 13 अरब डॉलर तक मानी जाती है। वे मुस्लिम समाज और पश्चिमी दुनिया के बीच एक पुल के रूप में जाने जाते थे। आगा खान ने दो बार शादी की थी और उनके 3 बेटे और 1 बेटी हैं। उनके निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी की घोषणा की जाएगी।

कौन हैं इस्माइली मुस्लिम

इस्माइली मुस्लिम शिया इस्लाम का एक मस्लक, यानी उप-संप्रदाय है, इसे खोजा मुसलमान, आगाखानी मुसलमान और निजारी मुसलमान भी कहते हैं। ये अनुयायियों के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा शिया उप-संप्रदाय है। इस्माइली मुस्लिम कुरान की व्याख्या को इमाम के जरिए मानते हैं। इस्माइली मुस्लिम जहां इबादत करते हैं उस जगह को जमातखाना कहते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई