death news: दिग्गज भाजपा नेत्री का निधन, पार्टी में शोक की लहर

death news (रायपुर/बलाैदाबाजार) : नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद बीती रात रायपुर के निजी हास्पिटल में निधन हो गया। वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं। दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे।

अंजू जैन के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर है। नगर पालिका चुनाव के पूर्व ही अचानक अंजु जैन की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें रायपुर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज जारी था। रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी और देर रात उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज बलौदाबाजार आएगा और उनके घर से दोपहर एक बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई