बिलासपुर में धूल के गुबार में छिपी मौत, ट्रेलर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर रोड पर सरगांव क्षेत्र के ग्राम किरना के पहले बुखारी पेट्रोल पंप के पास सड़क पर उड़ रहे डस्ट (धूल) के कारण बाइक पर सवार युवकों को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया। इससे बाइक पर सवार युवक तेज रफ्तार ट्रेलर के पहियों के बीच आ गए। दो पहियों के बीच फंसे युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। पुलिस युवकों की पहचान कर ली है और स्वजन को भी सूचना दे दी है। गुरुवार की सुबह रामा वैली निवासी प्रियांशु सिंह रायपुर से थार कार पर सवार होकर बिलासपुर लौट रहे थे। ग्राम किरना के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। हादसे में प्रियांशु सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सरगांव पुलिस ने युवक का पीएम कराया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई